उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनावों के नतीजों आ गए हैं भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष का सभी लामबंदियो को पीछे छोड़ते हुए 75 में से 65 सीटों पर जीत का परचम लहराया है इनसे से किसान नेता राकेश टिकैत के गृहनगर मुजफ्फरनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा ने जीता है जो भाजपा के लिए बड़ी जीत है क्योंकि किसान लगातार सरकार के खिलाफ लामबंद है।
उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा के 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीते थे और शनिवार को 53 पदों पर मतदान के बाद आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष का मैदान समेट दिया,भाजपा ने कुल 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर 65 में जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के खाते में छह सीट हैं जबकि अन्य ने चार पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी को उनके गढ़ मैनपुरी, रामपुर, बदायूं व आजमगढ़ के साथ ही कांग्रेस के किले रायबरेली में भी भाजपा के प्रत्याशियों ने शिकसत दी है।
WhatsApp us