कुछ दिन पहले जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया था आज वह सकार होते दिखा ।लोकसभा ने आज सोमवार को कृषि कानून निरसन विधेयक को मंजूरी दे दी, शीतकालीन सत्र 2021 की एक शुरुआत में विपक्ष सरकार के उपर हमलावर दिखी, जिसमें विपक्षी सांसदों द्वारा हंगामा देखा गया, जिससे सदन को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष द्वारा जोरदार नारेबाजी के बीच में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा निचले सदन में ‘कृषि कानून निरस्त विधेयक 2021’ पेश किया गया।जिसे वहां से मंजूरी मिल गई।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 आज दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरान काफी चर्चा हुई थी। आज पूरा विपक्ष कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहा था। लेकिन जब हम कानूनों को निरस्त करने गए तो विपक्ष ने हंगामा किया, मैं विपक्ष से पूछता हूं कि उनकी मंशा क्या है?।सरकार की मंशा साफ है- हम लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पारित करना चाहते हैं और बाद में इसे राज्यसभा में ले जाना चाहते हैं। मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि विधेयक को राज्यसभा में ले जाने पर हमारे साथ सहयोग करें।
WhatsApp us