Nation

लखनऊ नगर निगम के जारी किए गए 200 करोड़ के बोंड्स

लखनऊ नगर निगम की ओर से जारी किये गए 200 करोड़ रुपये मूल्य वाले नगरपालिका बांड्स को आज बीएसई में सूचीबद्ध किया गया । उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुंबई में एनएसई के बेल समारोह में हिस्सा लिया । इसके साथ ही लखनऊ देश में नगरपालिका बॉन्ड्स जारी करने वाला 9 वां शहर बन गया है ।

इसे भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत मिशन ( अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन ) के तहत प्रोत्साहन दिया है । इन बांड के जारी होने से लखनऊ नगर निगम को अपने ब्याज भार में सब्सिडी देने के लिए 26 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी । यह अग्रिम प्रोत्साहन राशि नगर निगम पर ब्याज के बोझ को 2 प्रतिशत तक कम करने के समान है । यह वित्तीय और निगम सुशासन में सुधार लाने , शहर को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने – नागरिक आधारभूत सुविधा ढांचे को विकसित करने में मददगार साबित होगा और आत्मनिर्भर भारत के हिस्से के रूप में आत्मनिर्भर शहर बनाने की दिशा में एक प्रयत्न है ।

लखनऊ नगर निगम ने 13 नवम्बर , 2020 को अपना पहला नगरपालिका बांड सफलतापूर्वक जारी किया था , जिसे आज सूचीबद्ध किया गया है और यह बीएसई में कारोबार योग्य है । कुल जारी किये गये 100 करोड़ रुपये के इश्यू ने काफी मात्रा में निवेशकों को आकर्षित किया और 450 करोड़ रुपये की कुल निविदाएं प्राप्त हुईं । यह 8.5 प्रतिशत की आकर्षित कूपन दर पर बंद हुआ था और इसकी अवधि 10 वर्ष की है , जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है , खासकर कोरोना महामारी के समय में । यह बांड बेहतर गुणवत्ता वाले निवेशकों की मांग का प्रतीक है और नगरपालिका बांड्स में सबसे अधिक संरचित है ।

अमृत योजना के शुरू करने के बाद यह उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश की ओर से पहला नगरपालिका बांड है । इस बांड इश्यू को लेकर ग्राहकों ने जो उत्साह दिखाया है वह निवेशकों के हितों को दर्शाता है तथा आर्थिक दशाओं में सुधार का भी प्रतीक है । इससे पहले अहमदाबाद नगर निगम ने बिना किसी सरकारी गारंटी के 100 करोड़ रुपये का पहला नगरपालिका बांड जनवरी 1998 में जारी किया था , जिसका उद्देश्य शहर में आधारभूत ढांचा सुविधा परियोजनाओं को वित्त पोषित करना था और उत्तर प्रदेश सरकार ने उसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए यह बांड जारी किया है । इस बांड इश्यू के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का पूरा समर्थन है , जो शहरी सुशासन में बदलाव का प्रतीक है तथा यह और अधिक बाजारोन्मुखी एवं पारदर्शी स्थानीय प्रशासन को बढ़ावा देगा ।

News is information about current events. News is provided through many different media: word of mouth, printing, postal systems, broadcasting, electronic communication, and also on the testimony of observers and witnesses to events. It is also used as a platform to manufacture opinion for the population.

Contact Info

Address:
D 601  Riddhi Sidhi CHSL
Unnant Nagar Road 2
Kamaraj Nagar, Goreagaon West
Mumbai 400062 .

Email Id: [email protected]

West Bengal

Eastern Regional Office
Indsamachar Digital Media
Siddha Gibson 1,
Gibson Lane, 1st floor, R. No. 114,
Kolkata – 700069.
West Bengal.

Office Address

251 B-Wing,First Floor,
Orchard Corporate Park, Royal Palms,
Arey Road, Goreagon East,
Mumbai – 400065.

Download Our Mobile App

IndSamachar Android App IndSamachar IOS App

© 2018 | All Rights Reserved

To Top
WhatsApp WhatsApp us