अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने जदयू को झटका दिया और छह विधायकों पाले में कर लिया। इससे माना जा रहा है कि बिहार में गठबंधन में दोनों सरकारों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने भाजपा की दोस्ती पर सवाल किया है कि अरुणाचल प्रदेश में हुए घटनाक्रम ने भाजपा ने दोस्ती का धर्म नहीं निभाया है।
जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया था तो उन्होंने कुछ खास नही बोला। हालांकि जदयू प्रवक्ता के बयानों से यह पता चल रहा है कि जदयू भाजपा की इस धोखेबाजी से नाराज है।
केसी त्यागी ने कहा अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वहां जदयू मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रहा है। दोनों पार्टियों के रिश्ते होने की वजह से भाजपा को वहां परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा, लेकिन भाजपा ने किस वजह से हमारे विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कराया|
(सोर्स अमर उजाला)
WhatsApp us