भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में हेडिंग्ले, लीड्स के मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कियाभारत इस समय पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। और सीरीज का पहला मैच ड्रा हो गया था।
भारत टीम ने इस बार की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है उसके एकदशा टीम में
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज शामिल हैं।
वहीं इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन को शामिल किया गया है।
WhatsApp us