अमेरिका में जिस वक्त लोग राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कर रहे थे । इसी दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भारत का विवादित नक्शा ट्वीट किया । डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने इस नक्शे में भारत को अपने पिता के प्रतिद्वंदी बिडेन का समर्थक देश बताया है । इतना ही नहीं उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता दिया ।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की वोटिंग के दौरान इस नक्शे को ट्वीट किया । नक्शे में ट्रंप को समर्थन देने वाले देशों को लाल और बिडेन के समर्थक देशों को नीले रंग से दिखाया है । नक्शे में पाकिस्तान और रूस को डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक देश बताया गया है जबकि भारत को जो बिडेन का । इस नक्शे में भारत के अलावा चीन , मैक्सिको और लाइबेरिया को भी जो बाइडेन को समर्थन देने वाले देश बताए गए हैं । भारत का विवादित नक्शा शेयर करते ही डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है । कई प्रमुख हस्तियों समेत आम सोशल मीडिया यूजर्स भी ट्रंप के बेटे पर निशाना साध रहे हैं । कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया , ‘ ‘ नमो के ब्रोमांस की कीमत : कश्मीर और नॉर्थ – ईस्ट को भारत के अन्य हिस्से से काट दिया ।
ट्रंप ने बताया था भारत को ‘ गंदा ‘
ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की अंतिम बहस के दौरान चीन , भारत और रूस के बारे में कहा था कि ये देश अपनी गंदी हवाओं का ध्यान नहीं रख रहे हैं । बृहस्पतिवार को टेनेसी के नैशविल में बाइडेन के साथ अंतिम बहस के दौरान ट्रंप ने कहा था कि चीन को देखें , वह कितना गंदा है । रूस को देखें । भारत को देखें । वहां हवा बहुत गंदी है ।
बाइडेन ने साधा था ट्रंप पर निशाना
अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान ट्रंप को भारत की हवा को जहरीला बताने पर जो बाइडेन ने पलटवार किया था । जो बाइडेन ने कहा कि वह और उनकी पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस , अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का बेहद सम्मान करते हैं । राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को गंदा देश बताया है । इस तरह से अपने मित्रों के बारे में बात नहीं की जाती है और इस तरह से जलवायु परिवर्तन जैसै वैश्विक चुनौतियों का सामना भी नहीं किया जाता है ।
WhatsApp us