केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर अहिंसात्मका काम्युनिकेशन ( Non – Violent
Communication ) पर एक ओरिएंटेशन कोर्स शुरू किया है । सीबीएसई ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि यह कोर्स गांधी स्मृति दर्शन समिति के सहयोग से शुरू किया जा रहा है । इस कोर्स के लिए किसी प्रकार की रजिस्ट्रेशन फीस / कोर्स फीस नहीं ली जाएगी । सीबीएसई नोटिफिकेशन के अनुसार , गांधीवादी मूल्यों पर आधारित अहिंसात्मक वार्तालाप प्रभावशाली काम्युनिकेशन का शक्तिशाली टूल है । इस कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसई ने एक लिंक जारी किया है । शिक्षकों और स्कूल प्रिंसिपलों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग लिंक जबकि छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग लिंक है । इस कोर्स में रुचि रखने वाले लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ।

WhatsApp us