आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का नया मंत्रिमंडल राजभवन, विजयवाड़ा में सुबह 11:31 बजे शपथ लेगा।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा 30 जून, 2022 से 11 अगस्त, 2022 तक होने वाली आगामी श्री अमरनाथजी यात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में श्रीनगर में एक बैठक बुलाएंगे।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।
नीति आयोग दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में राज्य ऊर्जा और जलवायु सूचकांक जारी करेगा।
तेलंगाना राज्य सरकार केंद्र की धान खरीद नीति के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी में धरना देगी।
देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में जलमार्ग पारिस्थितिकी तंत्र की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षमता के दोहन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए डिब्रूगढ़ में दो दिवसीय जलमार्ग सम्मेलन-2022 शुरू होगा।
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) नई दिल्ली में सुबह 10:30 बजे वार्षिक जन जागरूकता अभियान “सक्षम” आयोजित करेगा।
दिल्ली सरकार शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी।
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए पाकिस्तान नेशनल असेंबली की फिर बैठक होगी।
यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्री रूसी तेल पर प्रतिबंधों पर चर्चा करेंगे।
आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस
