राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ओडिशा और आंध्र प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे इंदौर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “गोबर-धन (बायो-सीएनजी) संयंत्र” का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बाजीपुरा, सूरत में मेगा सहकारी बैठक को करेंगे संबोधित
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन तिरुवनंतपुरम में ‘हडल ग्लोबल’ मीट का करेंगे उद्घाटन
जयपुर में राज्य के बजट और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए सम्मेलन आयोजित करेगी राजस्थान कांग्रेस
गुजरात के छह शहरों सूरत, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर और गांधीनगर में रात्रि कर्फ्यू आज से समाप्त, अहमदाबाद और वडोदरा में एक और सप्ताह के लिए रात्रि कर्फ्यू रहेगा लागू
तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान आज
श्रीनगर जिला प्रशासन वैध भूमि मालिकों को भूमि पासबुक जारी करना करेगा शुरू
चेन्नई पुस्तक मेले का 45वां एडिशन सख्त कोविड प्रोटोकॉल दिशानिर्देशों के तहत आज से 6 मार्च तक किया जाएगा आयोजित
WhatsApp us