जम्मू कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय रिजर्व (आरआर) बटालियन की शुक्रवार से चली करीब 18 घंटे की कार्रवाई के दौरान 7 आतंकियों को मार गिराया गया। जम्मू कश्मीर जनरल ऑपरेशन कमांडिंग (जीओसी), विक्टर फोर्स ए. सेनगुप्ता ने बताया कि इस दौरान एक आतंकी ने सरेंडर भी किया है।
ए. सेनगुप्ता ने बताया कि शनिवार को बताया कि आतंकवादियों में से 7 को 2020 में भर्ती किया गया था। इन गुमराह युवाओं को पाकिस्तानी आतंकवादियों, पाकिस्तानी संचालकों और देश विरोधी भावना वाले लोगों द्वारा झूठे वादों के साथ भर्ती किया गया था।
