सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 16 YouTube समाचार चैनलों को ब्लाक कर दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत दस भारतीय और पाकिस्तान स्थित छह YouTube चैनल अवरुद्ध कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, ये YouTube चैनल देश में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। इन YouTube चैनलों की कुल व्यूअरशिप 68 करोड़ से अधिक है।
जिन भारतीय यू ट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया गया है उनमें सैनी एजुकेशन रिसर्च, हिंदी में देखो, आज ते न्यूज, एसबीबी न्यूज, डिफेंस न्यूज 24×7, तहफ्फुज-ए-दीन इंडिया आदि शामिल हैं। पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल जिन्हें ब्लॉक कर दिया गया है, उनमें आज तक पाकिस्तान, डिस्कवर पॉइंट, रियलिटी चेक, कैसर खान, द वॉयस ऑफ एशिया और बोल मीडिया बोल शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन में स्थिति के बारे में भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर और भारत के विदेशी संबंधों के बारे में फर्जी खबरें पोस्ट करने के लिए पाकिस्तान स्थित YouTube चैनलों का समन्वित तरीके से उपयोग किया गया था।
इन चैनलों की सामग्री को राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता और विदेशी राज्यों के साथ देश के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील पाया गया। मंत्रालय ने कहा, समाज के विभिन्न वर्गों में दहशत पैदा करने की क्षमता रखने वाले असत्यापित समाचार और वीडियो प्रकाशित करने के लिए कई देश आधारित यूट्यूब चैनल देखे गए।
