केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) इस साल दिसंबर में आयोजित की जाएगी। तारीख बाद में घोषित की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सीटीईटी का 16 वां संस्करण पूरे देश में 20 भाषाओं में सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित किया जाएगा।
सीबीएसई ने सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए एक पेपर के लिए एक हजार रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए पांच सौ रुपये आवेदन शुल्क बताया।
इसमें कहा गया है, दो पेपर के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को बारह सौ रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और विकलांग वर्ग के लिए छह सौ रुपये का भुगतान करना होगा।
सीबीएसई ने कहा कि विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
https://ctet.nic.in
शीघ्र ही।
सीबीएसई ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे केवल उपर्युक्त वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें।
WhatsApp us