महीनों की उथल-पुथल और भाग दौड़ के बाद , कांग्रेस के पसंदीदा चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सोमवार को राजभवन, चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की उपस्थिति में पंजाब के 16 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चन्नी – पंजाब के पहले दलित सीएम है वो 3 बार के विधायक हैं, चन्नी नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी हैं। इसके साथ ही पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर एस रंधावा और ओपी सोनी को पंजाब मंत्री पद की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के नए सीएम बनने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी।अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चन्नी अमरिंदर सिंह से मुलाकात करने जा सकतें हैं।
