कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद प्रदेश में लगातार चल रही खींचतान खत्म हो जाएगी।
आखिरकार वह फैसला आ चुका है जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा है नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज उनके नाम पर मोहर लगा दी है, पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि ” माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने निम्नलिखित व्यक्तियों को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया है। जिनमें 1. श्री संगत सिंह गिलजियान 2. श्री सुखविंदर सिंह डैनी 3. श्री पवन गोयल 4. श्री कुलजीत सिंह नागरा है ,पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ के योगदान की सराहना करती है”।
इस समय का नवजोत सिंह सिद्धू और उनके समर्थकों को काफी समय से इंतजार था लेकिन चल रहे मंथन और मुलाकातो के सिलसिले को अब विराम मिलने की संभावना जताई जा रही है और अब कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को एकजुट कर एक बार फिर सत्ता में वापसी करना होगा।
