अपने सबसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष उड़ान गगन यान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ‘ ग्रीन प्रोपल्शन’विकसित कर रहा है ,इसको के अध्यक्ष के सिवन ने एक दीक्षांत समारोह के सम्बोधन में यह जानकारी दी, उन्होंने कहा कि इसरो अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान (स्पेसफ्लाइट) के लिए ग्रीन प्रोपल्शन’विकसित कर रहा है।
सिवन ने कहा कि भविष्य में आने वाले सभी प्रकार के योजनाओं के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास की गति को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसानों को कम किया जा सके, आगे उन्होंने कहा कि पर्यावरण क्षति को रोकने के लिए हरित प्रौद्योगिकी को अपनाया जाना बहुत जरूरी है, इसके साथ उन्होंने यह जानकारी दी कि इसरो ने अंतरिक्ष ग्रेड लिथियम आयन बैटरी का निर्माण किया है,जिसका प्रयोग हम इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए कर सकते हैं।
इसरो अध्यक्ष सिवन एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 16 वे दीक्षित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होंने विद्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि ‘ “असफल से बचने के लिए हम स्वयं लिए गए जोखिमो का मूल्यांकन करना चाहिए जब हम ऐसा करते हैं तो हम आने वाले कठिनाई और असफलताओं से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं , अगर फिर भी आप असफल हो जाते हैं तो हर असफलता आपको एक नई सीख देकर जाती है”। उन्होंने कहा कि आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान अगर इस जगह पर है तो इसका एक ही कारण है कि हमको जो भी असफलता मिला हम उसके बाद अपने काम करने के प्रणाली में सुधार करते गए।
