कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में बेरोजगारी का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है । अब मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने अपने थीम पार्कों में कार्यरत 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है । कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के लंबे समय तक प्रभावी होने के मद्देनजर अमेरिका के अधिकांश थीम पार्कों में कार्यरत कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी ।
कोरोना वायरस की महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को एक तरह से तबाह कर दिया है । हर छोटी – बड़ी कंपनी पर कोरोना महामारी की मार देखने को मिल रही है और लोगों का रोजगार जा रहा है । इस बीच एंटरटेनमेंट जगत की दिग्गज कंपनी डिज्नी से 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है । डिज्नी ने अपने थीम पार्कों में कार्यरत 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है । समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक , कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के लंबे समय तक प्रभावी होने के मद्देनजर अमेरिका के अधिकांश थीम पार्कों में कार्यरत कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी । डिज्नी पार्क के चेयरमैन जोश डि आमरो ने कहा कि यह कार्रवाई करना काफी दुखदायी है । मगर कोरोना महामारी की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए बिजनेस के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की बाध्यता , कम से कर्म कर्मचारी संख्या में बिजनेस चलाना और महामारी के लंबे समय तक बने रहने जैसे अनिश्चितता वाले माहौल में यही एकमात्र संभव विकल्प है ।
कंपनी ने कहा कि वह थीम पार्क के अपने करीब 28,000 कर्मचारियों या लगभग एक चौथाई कर्मचारियों की छंटनी करेगी ।
बता दें कि अकेले कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में डिज्नी के थीम पार्कों में महामारी से पहले तक करीब 1,10,000 कर्मचारी कार्यरत थे । अब नई नीति के तहत छंटनी की घोषणा के बाद कर्मचारियों की यह संख्या 82 हजार के करीब रह जाएगी ।
WhatsApp us