कोरोना के कारण देश लंबे समय तक लॉकडाउन में रहा और फिर कई चरणों में ये अनलॉक होना शुरू हो गया है। 1 सितंबर से अनलॉक-4.0 शुरू हो रहा है। ऐसे में कई चीजें जो अबतक प्रतिबंधित थीं वे खुलने लगी हैं। हालांकि, भारत द्वारा बताए गए अपवादों को छोड़कर, अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
7 सितंबर 2020 से मेट्रो रेल का संचालन किया जा सकेगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी मानकों के अनुसार यात्रियों की अन्र्तराष्ट्रीय हवाई यात्राएं पहले की तरह जारी रहेगी।
प्रदेश में विवाह समारोह में अधिकतम मेहमानों की संख्या 50 से अधिक नहीं होगी। जबकि केन्द्र सरकार ने अनलॉक 4.0 में 100 लोगों तक शामिल होने की छूट दी है। विवाह संबंधी आयोजन करने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट को पूर्व सूचना देनी होगी। कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी।
21 सितंबर के बाद से अत्येष्टि, अंतिम संस्कार में 50 लोगों तक शामिल होने की अनुमति होगी।
कार्य स्थलों में सोशल डिस्टेंस, जांच एवं स्वच्छता और बार-बार सेनेटाइजेशन करना जरूरी होगा। आरोग्य सेतु इन्सटॉल करना जरूरी होगा। व्यक्तियों और वस्तुओं के अन्तर्राज्यीय और राज्य के अंदर आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्ति पुराने रोगों से पीड़ित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर रहने की सलाह दी जाती है।
सोर्स – लाइव एच
