भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 2021 के लिए ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कल इसकी घोषणा की। स्मृति ने 2018 के बाद दूसरी बार ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित राचेल हीहो-फ्लिंट ट्रॉफी जीती है।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने इंग्लैंड के टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका के लिजेल ली और आयरलैंड के गैबी लुईस को हराकर यह सम्मान हासिल किया। स्मृति ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी के बाद एक से अधिक बार यह सम्मान जीतने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना को आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर में भी चुना गया था।
