प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है,PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।
आज के दिन पाकिस्तान और भारत दो अलग अलग देशों में विभाजित हुए थे पाकिस्तान में लाखों निर्दोषों को मार दिया गया था ।आज के दिन ही पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
WhatsApp us