हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला ने बताया कि वीरभद्र सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें 13 अप्रैल को कोविड -19 संक्रमण का पता चला था और उन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था।उनकी तबीयत लगातार खराब होती चली गई थी।
नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
