मध्य प्रदेश में आज से 48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू हो रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव का समापन इसी महीने की 26 तारीख को होगा।
देश और दुनिया के जाने-माने कलाकार इस महोत्सव में प्रस्तुति देंगे, जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे।यह उत्सव प्रसिद्ध खजुराहो समूह के मंदिरों के बगल में आयोजित किया जाएगा, जो एक विश्व धरोहर स्थल है। यह भारतीय नृत्य शैलियों, कला और यात्रा संबंधी प्रदर्शनियों के सांस्कृतिक परिदृश्य को प्रदर्शित करेगा।
आयोजन के दौरान वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए प्रख्यात नर्तकियों को राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश राज्य रूपांकर कला पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।