उत्तर प्रदेश में इस समय बाढ़ का कहर जारी है , नदियां अपने उफान पर बह रही है बाढ़ से प्रभावित लोगों ने अपना सब कुछ छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिखा हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आ रही है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।इसी कड़ी में कल मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर जिले का दौरा किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोरखपुर में बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में प्रेसवार्ता करते कहा कि वर्तमान में बाढ़ से एक बड़ी आबादी तकलीफ में आई है। इस आपदा के समय केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार साथ खड़ी है।
जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार राहत सामग्री प्रदान कर रही है।बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त मकान के लिए ₹95,000 उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।बाढ़ में विलीन हो गए घर के पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया आवास मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण पशुधन और फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है।बरसात के मौसम में पानी को उबालकर ही पिएं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बांटी जा रहीं क्लोरीन की गोलियां इस्तेमाल में लाएं।
WhatsApp us