लोकआस्था के महापर्व छठ का चार दिन का अनुष्ठान आज उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हो गया।
अर्घ्य अर्पण के बाद छठव्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन किया।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति श्री कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा देश के प्राचीनतम पर्वों में एक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में सबकी प्रसन्नता और उत्तम स्वास्थ्य के लिए छठी मईया के आशीषों की कामना की।
उत्तर प्रदेश में छठ पर्व उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पन्न हो गया।
WhatsApp us