जम्मू कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित होने के लगभग दो साल हो चुके हैं। दोनों ही केंद्र शासित प्रदेश विकास के नए सफर पर है। इन सब के बीच लद्दाख प्रशासन ने हिम तेंदुए को राज्य पशु और काले गर्दन वाले क्रेन को केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य पक्षी घोषित किया है।
इस संबंध में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि हिम तेंदुआ (पैंथर यूनिका) और ब्लैक-नेकेड क्रेन (ग्रस निक्रिकोलिस) को क्रमशः केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का राज्य पशु और राज्य पक्षी घोषित किया गया है।
वहीं जम्मू कश्मीर का राज्य पक्षी को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन इसके लिए कई पक्षियों के नामों पर मंथन पर कर रहा है। जबकि कश्मीरी हिरण, जिसे हंगुल भी कहते हैं, राज्य पशु है। बता दें कि जिस तरह से देश का राष्ट्रीय पशु बाघ और पक्षी मोर हैस उसी तरह हर राज्य का अपना प्रतीक चिन्ह होता है।
(इनपुट हिंदुस्तान समाचार)