उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह राज्य में कुल चुनावी टिकट का 40 फीसदी महिलाओं को देगी,आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह कुल चुनावी टिकट का 40 फीसदी महिलाओं को देगी। ये टिकट सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।
प्रियंका गांधी ने कहा “मैंने यह फैसला महिला सशक्तिकरण के लिए लिया है। इस फैसले के पीछे कोई अन्य राजनीतिक मकसद, एजेंडा नहीं है।”उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से, राज्य में लोगों को कुचलने वालों को केंद्र द्वारा संरक्षित किया जाता है और जो मारे जाते हैं, वे यहां न्याय की गुहार लगाते हैं। ।”
उन्होंने आगे कहा कि, “हम सभी ने देखा कि हाथरस, लखीमपुर में क्या हुआ… आप ऐसी भाजपा सरकार से क्या उम्मीद करते हैं।”प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र सात सीटें
उत्तर प्रदेश में 2017 , हुए विधानसभा चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी ने 312 विधानसभा सीटें जीत कर सत्ता में वापसी किया था,तो वहीं कांग्रेस को मात्र 7 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी लगातार पार्टी में जान फूकने के लिए लगातार धरातल पर काम कर रही है।
