कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। टीकाकरण में आई ये तेजी, इस देश को न सिर्फ आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है, बल्कि वैश्विक पटल पर इस वायरस के प्रति चल रही लड़ाई को और मजबूती प्रदान रही है। भारत में अब तक कुल 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन यानी कि 22 अप्रैल को देशभर में 31 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इनमें से 19 लाख 25 हजार 873 लोगों को पहली खुराक लगाई गई जबकि 12 लाख 21 हजार 909 नागरिकों को दूसरी खुराक दी गई है।
बीते 24 घंटों में किसे कितनी डोज लगी?
भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान के 97वें दिन 22 हजार 820 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली जबकि 52 हजार 668 वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। इसी क्रम में 99 हजार 915 में फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज जबकि 1 लाख 40 हजार 730 वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। ठीक इसी प्रकार 45 से 60 वर्ष के लोगों की श्रेणी में 11 लाख 35 हजार 446 नागरिकों को पहली डोज जबकि 2 लाख 67 हजार 180 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। वरिष्ठजनों की श्रेणी में 6 लाख 67 हजार 692 नागरिकों को पहली डोज और 7 लाख 61 हजार 331 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है, जिसमें दमनदीव, दादरा और नागर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 92 लाख 42 हजार 364 लोगों को पहली खुराक, जबकि 59 लाख 4 हजार 739 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 17 लाख, 31 हजार 959 से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 60 लाख 77 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 4 करोड़ 55 लाख 64 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 19 लाख 1 हजार 296 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी इस टीकाकरण अभियान में सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 4 करोड़ 85 लाख 34 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 65 लाख 21 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह है आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 19 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 69 हजार, यूपी में 95 लाख, गुजरात में 93 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 23 लाख, पुड्डुचेरी में 1.58 लाख, नागालैंड में 1.34 लाख, लद्दाख में 70 हजार, लक्षद्वीप में 16 हजार से अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
दक्षिण भारत में भी तेजी से लग रही वैक्सीन
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में कुल 50 लाख 76 हजार, आंध्र प्रदेश में 53 लाख 30 हजार, ओडिशा में 53 लाख 99 हजार, केरल में 65 लाख, कर्नाटक में 81, तेलंगाना में 36 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तरपूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 1.71 लाख, मेघालय में 1.94 लाख, त्रिपुरा में 9.54 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 1.97 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।