पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की 10 फरवरी की रात चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपित भी गिरफ्तार हो गया है। इस बीच जागरण की एक खबर इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इसमें बताया गया है कि किस तरह रिंकू शर्मा ने एक आरोपित इस्लाम की पत्नी खून देकर उसकी जान बचाई थी।

मानवीय पहलु को उजागर करती इस जानकारी को दैनिक जागरण ने 12 फरवरी के अंक में खून के एहसानों को खंजर घोंप किया कलंकित शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह खबर ऑनलाइन भी खूब पढ़ी जा रही है। यह खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों ने टिवट़र, फेसबुक व अन्य आभासी मंचों पर साझा किया बल्कि लोगों ने इस खबर के जरिये रिंकू शर्मा को इंसाफ दिलाने की मुहिम भी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान हुए विवाद में एक समुदाय विशेष के हमलावरों ने मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की बुधवार की देर रात चाकू घोंप दिया था। जिनकी इलाज के दौरान अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई थी। रिंकू की हत्या में शामिल इस्लाम नाम के आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पत्नी को अपना खून देकर रिंकू ने ही जीवन दान दिया था। उस समय इस्लाम की पत्नी गर्भवती थी।
इतना ही नहीं रिंकू ने कोरोना संक्रमित होने पर इस्लाम के भाई को भी रोहिणी के अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की थी। लेकिन आरोपित इस्लाम ने इन एहसानों को सिला यह दिया कि उसने अन्य हमलावरों के साथ मिलकर रिंकू की निर्मम तरीके से चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी.
इस संबंध में राम मंदिर समिति बांसी जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विनम्र श्रद्धांजलि समारोह बासी नगर के श्री राम मंदिर निधि समर्पण कार्यालय पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम राम मंदिर अभियान के जिला अभियान प्रमुख सभाजीत द्विवेदी, जिला कार्यवाह मोहित श्रीवास्तव, सभासद मंगल चौरसिया, भाजपा के आनन्द मणि त्रिपाठी, नगर प्रचारक बलजीत, जिला कुटुंब प्रभोधन प्रमुख जयंती उपाध्याय, महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख ऋषभ त्रिपाठी तथा अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
WhatsApp us