पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले महीने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पंजाब में 2,815 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। औसतन रोजाना करीब 100 मामले दर्ज किए गए।
चुनाव आयोग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, आबकारी अधिनियम के तहत सबसे ज्यादा 1,788 मामले दर्ज किए गए। और इसी अवधि के दौरान 741 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए हैं।सीईओ कार्यालय ने कहा, इसके अलावा संपत्ति के विरूपण के लिए 145 मामले और अवैध हथियार रखने के 62 मामले और भारतीय दंड संहिता के तहत 51 मामले दर्ज किए गए हैं
इस दौरान कोविड सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के लिए दो मामले दर्ज किए गए हैं और दोनों मामले तरनतारन जिले में दर्ज किए गए हैं।
इस दर्ज मामलो में अमृतसर पुलिस ने सबसे अधिक 362 मामले दर्ज किए, इसके बाद जालंधर में 223, लुधियाना में 208, मानसा में 202 और मोहाली में 199 मामले दर्ज किए गए। सबसे कम 13 मामले कपूरथला में दर्ज किए गए। रोपड़ में 31, बरनाला में 37, फतेहगढ़ साहिब में 40 और पठानकोट में 49 मामले दर्ज किए गए हैं।
WhatsApp us