जापान में हैशेन तूफान से लाखों लोग बेघर
जापान में रविवार को आए भयंकर तूफान ‘हैशेन’ के कारण पश्चिमी समुद्री तट पर बसे उपनगरों में लाखों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यह तूफान समुद्री तट पर तेज हवाओं के साथ घुसा। यह इतना गतिमान था कि इसकी चपेट में आकर सैकड़ों पेड़ उखड़ गए।
बिजली गुल होने से करीब 5 लाख लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश
इससे पूर्व मौसम विभाग ने तेज हवाओं और प्रचंड लहरों से बाढ़ की आशंका थी। अधिकृत जानकारी के मुताबिक 30 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। इस तूफान ‘हैशेन’ ने पश्चिमी द्वीप के ‘क्यूशू ऊर्जा केंद्र’ पर जैसे ही दस्तक दी, क्षेत्र में उड़ानें और ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। इस पर मौके की नजाकत को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में 07 प्रान्तों को खाली करने तथा 18 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया।
हिन्दुस्थान समाचार
