दुबई से केरल के कोझीकोड आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शुक्रवार को लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गई कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। इस घटना में विमान के पायलट की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया है




सूत्रों ने बताया कि दुबई-कालीकट एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई। इस घटना में 123 घायल है और 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घायल लोगों को कोझीकोड मेडिकल कॉलेज और पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भर्ती कराया गया है वे सभी गंभीर रूप से घायल हैं।
कारीपुर विमान दुर्घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से फोन पर बात की है।
डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB-1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। विमान में 190 से ज्यादा लोग सवार थे। लेकिन, भारी बारिश के कारण कारीपुर एयरपोर्ट के रनवे नंबर 10 पर लैंड करते वक्त फिसल गया और घाटी में गिर गया। इसके बाद विमान के दो टुकड़े हो गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एडिशनल डीजी (मीडिया) राजीव जैन ने कहा कि इस विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, 2 पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे।
गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जाहिर करते हुए एनडीआरएफ के निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहायता करें।
राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस.एन. प्रधान ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव के लिए करिपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना की जा रही हैं
वहीं प्रशासन ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575
WhatsApp us