केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अब तक 43 करोड़ 79 लाख से अधिक कोविड टीके उपलब्ध कराए हैं। सात लाख से अधिक टीके जल्दी ही उपलब्ध हो जायेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सरकार देश भर में कोविड टीकाकरण की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ज्यादा टीके उपलब्ध कराने, राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में अग्रिम जानकारी देने और वैक्सीन की आपूर्ति में तालमेल बिठाने के जरिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।
केन्द्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है।
WhatsApp us