आज से देश में शुरू हुए कोरोनावायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान के इस शुभ अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि देश आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है ।
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में भारत ने एक अहम पड़ाव पार किया है और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है । श्री अमित शाह ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पायी है ।
अमित शाह का कहना था कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है और यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है । केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाला यह ‘ नया भारत ‘ आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है । अमित शाह ने इस ऐतिहासिक दिन पर सभी कोरोना योद्धाओं को कोटि – कोटि नमन करते हुए यह भी कहा कि यह ‘ मेड इन इंडिया ‘ वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की परिचायक है ।
WhatsApp us