आज एक न्यूज चैनल को दिए गए अपने इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब पहनने के विवाद पर खुलकर बोलते हुए कहा कि, व्यवस्था संविधान के अनुसार चलनी चाहिए। हम अपने व्यक्तिगत धार्मिक विश्वासों और विकल्पों को देश और इसकी संस्थाओं पर नहीं थोप सकते। क्या मैं यूपी के सभी कर्मचारियों को ‘भगवा’ पहनने के लिए कह सकता हूं? स्कूलों में ड्रेस कोड लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए काफी हैं। उसके लिए किसी और की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के सवाल पर बोलते हुए कहा कि, मुझे विश्वास है कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद यह परिदृश्य स्पष्ट हो गया है कि भाजपा भारी बहुमत के साथ यूपी में फिर से सरकार बनाएगी। इसमें तनिक भी संदेह नहीं होना चाहिए।यूपी विधानसभा में 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी बीजेपी; 80 बनाम 20 का चुनाव है।विपक्ष के ‘ठोको राज’ के आरोप पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है, उसे कानून से डरना चाहिए। 2017 से पहले, हर 3-4 दिनों में दंगे होते थे, महीनों तक कर्फ्यू लागू रहता था। इसके विपरीत, पिछले 5 वर्षों में कोई दंगा और कर्फ्यू नहीं हुआ।
80 बनाम 20
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 80 बनाम 20 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान बड़ा मुद्दा बना हुआ है ,विपक्ष और तमाम बुद्धजीवी जहां इसे अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला बता रहे हैं तो वही दूसरी तरफ इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह क्रिया की प्रतिक्रिया है। मैंने कहा कि 80% लोग बीजेपी के साथ हैं और 20% हमेशा हमारा विरोध करते हैं और इस बार भी करेंगे। मैंने इसे धर्म या जाति के संदर्भ में नहीं कहा। 80% में वे लोग शामिल हैं जो सुरक्षा और विकास के सरकार के एजेंडे से खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि 20% में नकारात्मक मानसिकता वाले लोग शामिल हैं जो हमेशा विरोध करते हैं, और माफियाओं और अपराधियों का समर्थन करते हैं। पहले चरण के मतदान के बाद, यह स्पष्ट है कि यह चुनाव वास्तव में 80 बनाम 20 है। भाजपा को 80% से अधिक लोगों का समर्थन मिला है।
केरल और बंगाल की तरह दंगे नहीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी ‘यूपी बन जाएगा केरल, बंगाल’ टिप्पणी पर कहा कि विधानसभा चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। क्या यूपी में हिंसा की कोई घटना हुई थी? पहले दंगे होते थे, अराजकता होती थी और गुंडागर्दी अपने चरम पर होती थी। क्या बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से होते हैं चुनाव । उन्होंने कहा कि पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बरता की गई थी. बूथों पर कब्जा कर लिया गया और सैकड़ों लोग मारे गए। यह सब केरल में भी हुआ। इन दोनों राज्यों में बहुत अधिक हिंसा और राजनीतिक हत्याएं हुई थीं। क्या यूपी में ऐसा हुआ ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अपना ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ जारी किया है जो राष्ट्रवाद, सर्वांगीण विकास और गरीबों के कल्याण के बारे में बात करता है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ लागू किया जाएगा। पीएम मोदी ने भारत में राजनीति का एजेंडा बदल दिया है।पहले, राजनीति जाति, धर्म और परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी। आज विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, गांव, महिलाएं, किसान और युवा एजेंडे में हैं।
कांग्रेस को बर्वाद करने के लिए दो ही काफी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा) कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए काफी हैं। उसके लिए किसी और की जरूरत नहीं है।
