कोरोनावायरस के खतरे के लड़ने के लिए देश में शुरू किया गया दुनिया का सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आज 7 वा दिन है आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि आज पूरे देश 27 राज्यों/कैन्द्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण का आयोजन किया गया जिसमें 1,46,598 लोगों को टीका लगाया गया है।


स्वास्थ मंत्रालय की तरफ से दिए गए आंकड़ों के अनुसार आज आंध्र प्रदेश में 11,562, अरुणाचल प्रदेश में 525, बिहार में 12,165 और चंडीगढ़ में 345 लोगों को टीका लगाया गया ,छत्तीसगढ़ में 8,138, दादरा और नगर हवेली में 83, दमन और दीव में 189, दिल्ली में 6,111, गोवा में 615 और गुजरात में 22,063 लोगों को टीका लगाया गया,हरियाणा में 9,188, हिमाचल प्रदेश में 3,935 और कर्नाटक में 3,669 लोगों को टीका लगाया गया।
WhatsApp us