वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-2023 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इसके तुरंत बाद बजट की प्रति राज्य सभा के पटल पर रखी जाएगी। केंद्रीय बजट 2022-23 को मंजूरी देने के लिए आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में दूसरी बार केंद्रीय बजट 2022-23 को पेपरलेस रूप में पेश करेंगी। इससे पहले, 2021-22 का केंद्रीय बजट पिछले साल पहली बार पेपरलेस रूप में दिया गया था।
वित्तीय निर्मला सीतारमण के इस बजट से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें हैं , मध्यमवर्गीय लोगों को इस बजट में राहत की उम्मीद की आशा होगी तो दूसरी तरफ यह देखना दिलचस्प होगा कि वित्त मंत्री इस बजट में क्या नया पेश करती है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या क्या घोषणा किया जा सकता है इसके अलावा यह बजट किस वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा यह भी देखने वाली बात होगी।
