केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का आज जन्मदिन है . इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल , नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है . पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं .
किसने बधाई देते हुए क्या कहा
देश के यशस्वी गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो तथा अपने नेतृत्व कौशल से यूं ही देश को नित नई ऊंचाइयां प्रदान करते रहें, ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।- वसुंधरा राजे
श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। हमारा राष्ट्र समर्पण और उत्कृष्टता देख रहा है जिसके साथ वह भारत की प्रगति में योगदान दे रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने के उनके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। देश को सशक्त और सुरक्षित बनाने में आपकी अहम भूमिका रही है। ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन और दीर्घायु प्रदान करे__—-प्रकाश जावड़ेकर
राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत माननीय श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। —- जेपी नड्डा
जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।—– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
