दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से 01.11.2020 को भारत में प्रवेश करने वाले म्यांमार के दो अवैध प्रवासियों को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। वे बिना किसी कानूनी पासपोर्ट या वीजा के हातसाल गांव में रह रहे थे।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर छह संदिग्ध रोहिंग्याओं को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। वे 06.01.21 को ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचे।
