उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला हॉकी में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। धामी ने कहा, यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड की एक लड़की ने ओलंपिक में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में जल्द ही नई खेल नीति लागू की जाएगी.
