एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन दाखिल करने से पहले वह कल नई दिल्ली पहुंचीं। झारखंड के पूर्व राज्यपाल का दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और मीनाक्षी लेखी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। मुर्मू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सत्तारूढ़ दल के कई अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।
एक ट्वीट में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुर्मू के राष्ट्रपति पद के नामांकन को पूरे भारत में समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहा गया है। मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जमीनी समस्याओं की समझ और भारत के विकास के लिए विजन उत्कृष्ट है।
विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा इस महीने की 27 तारीख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है। मतदान 18 जुलाई और मतगणना 21 जुलाई को होगी।