भारत ने 22 अगस्त को काबुल से 168 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला, जिनमें 107 भारतीय नागरिक थे। भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान रविवार सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में सूचित किया कि विमान ने दिन में काबुल से उड़ान भरी थी।यह कहते हुए कि निकासी जारी है, मंत्रालय ने ट्वीट किया, “IAF की विशेष प्रत्यावर्तन उड़ान 168 यात्रियों के साथ, जिसमें 107 भारतीय नागरिक शामिल हैं, काबुल से दिल्ली के रास्ते में है”
“भारत सरकार जिंदाबाद!”
सरकार द्वारा प्रदान की गई सहायता पर बहुत खुशी व्यक्त करते हुए, अफगानिस्तान से वापस लौटे यात्रियों में से एक ने उनकी मदद करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया, एक यात्री ने कहा “भारत सरकार जिंदाबाद!”
कुछ लौटने वाले दुःखी भी थे , उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ने की स्थिति और देश में बिगड़े स्थिति पर दुख व्यक्त किया।
रविवार को अफगानिस्तान के काबुल से दो अन्य उड़ानें भारत पहुंचीं, जिसमें 87 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान भी शामिल है। भारतीयों को शनिवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के एक परिवहन विमान में सवार होकर काबुल से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे ले जाया गया।
कतर में भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक ट्वीट में जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों में काबुल से दोहा निकाले गए 135 भारतीयों को भी भारत भेजा गया है। दूतावास ने उन लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जो भारत से राहत उड़ानों के लिए खुश थे।
नवीनतम निकासी भारत सरकार के सैकड़ों भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से देश में निकालने के प्रयासों का हिस्सा है, क्योंकि तालिबान के तेजी से क़ब्जे के बाद काबुल में स्थिति खराब हो गई है।
