मध्य प्रदेश की राजनीति में विदिशा जिला एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है ऐतिहासिक होने के साथ-साथ कई बड़े राजनेताओं का चुनावी क्षेत्र भी रहा है और आज भी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अपना क्षेत्र माना जाता है इस कारण विदिशा जिले की सभी विधानसभा महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं विधानसभाओं में एक विधानसभा गंजबासौदा है जो कि रेल मार्ग आदि सुविधाओं से संपन्न होने के कारण प्रदेश में अलग स्थान रखती है इस विधानसभा में जो चर्चित चेहरे बनते जा रहे हैं। यह रिपोर्ट उन पर ही आधारित है:
- लीना संजय जैन : गंजबासौदा में वर्तमान विधायक हैं और यह पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष भी रही है। हालांकि पूर्व के चुनाव में टिकट की दौड़ में नहीं थी, परंतु जैन जाति समीकरण के कारण इन्हें बीजेपी ने मौका दिया था। हालांकि जैन समाज के वोटर 5000 से ज्यादा नहीं है। अगर सर्वे में इनका अच्छा रहा तो पार्टी इन्हे फिर से मौका दे सकती है।
- हरि सिंह रघुवंशी :
शिवराज सिंह जी के करीबी और तेजतर्रार नेता की छवि वाले हरि सिंह जी पूर्व विधायक होने के कारण दावेदार है दो बार विधायक रहने के कारण क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। एक बार हारे थे, इसके कारण पार्टी ने दोबारा मौका नहीं दिया । इस बार देखते हैं, नेतृत्व इन्हें फिर मौका दे सकता है। - डॉ. राकेश जादौन:
वर्तमान में विदिशा भाजपा के जिलाध्यक्ष और यहां की स्थानीय राजनीति में सक्रिय हैं। सीएम का गृह जिला होने के कारण इन्हें सीएम का विश्वास हासिल है। भाजपा नए चेहरे के रूप में इन्हें भी मौका दे सकती है। - रीतेश सिंह रघुवंशी:
रीतेश सिंह , RSS के कैडर माने जाते हैं। यह संघ के प्रचारक भी रहे हैं और अभी झारखंड में प्रदेश स्तर पर पार्टी का काम देख रहे हैं। इनके प्रदेश और केंद्र के अनेक संघ और भाजपा नेताओं से मजबूत संबंध है। अंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखने के कारण एक अच्छे युवा नेता के रूप में उभरे हैं। निर्विरोध और साफ छवि होने के कारण पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं। - दीपक नरवरिया:
भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग से आने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं में से एक है। अभी वर्तमान में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं यदि पार्टी पिछड़ा वर्ग के समीकरण पर जाएगी, तो पार्टी इन्हें मौका दे सकती है। - प्रयाग सिंह रघुवंशी:
हथोड़ा,गंज बासौदा से आने वाले प्रयाग बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री हैं और भोपाल के अनेक नेताओं से अच्छी पकड़ रखते हैं किसान संबंधी मुद्दों पर भी मुखरता से अपनी बात रखते हैं जाति समीकरण में होने के कारण पार्टी इन्हें भी मौका दे सकती है।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में अनेक नाम जैसे राजेश माथुर, अजय सिंह रघुवंशी, यशवंत रघुवंशी, शैलेंद्र रघुवंशी का नाम भी कार्यकर्ता विधायक प्रत्याशी बनाने के लिए, बताते हैं परंतु देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी अपने और आरएसएस के सर्वे पर, किसे अपना अर्जुन बनाकर मैदान में उतारती है।
वही कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस में भी पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष निशंक जैन, प्रह्लाद रघुवंशी और विकास शर्मा जैसे धुरंधर दौड़ में है। अब पार्टी के बड़े नेता देखते है किन्हें मौका देते है।
