भारत का COVID टीकाकरण कवरेज बुधवार को 48.89 करोड़ को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक 38 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक पहली खुराक के रूप में और दस करोड़ 81 लाख वैक्सीन की खुराक दूसरी खुराक के रूप में दी गई है। इस साल 21 जून से COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण शुरू हुआ।
मंत्रालय ने कल कहा कि , आज 33 लाख 50 हजार से अधिक वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 18 लाख 36 हजार से अधिक वैक्सीन डोज पहली डोज के रूप में और तीन लाख 89 हजार वैक्सीन डोज दूसरी डोज के रूप में दी गई। कुल मिलाकर, 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 16 करोड़ 61 लाख से अधिक लोगों ने टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अपनी पहली खुराक प्राप्त की है।
मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश नाम के पांच राज्यों ने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में COVID-19 वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक संचयी खुराक दी है। मंत्रालय ने कहा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली बार 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया है।
