कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 22,78,60,317 से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभियान के 140वें दिन 33 लाख से अधिक (33,57,713) लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है। इसके अलावा 18-44 आयुवर्ग के नागरिकों के कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में कुल 02 करोड़, 60 लाख, 88 हजार से अधिक लाभार्थियों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है। अब तक लगाई गई कुल वैक्सीन में से 18.19 करोड़ नागरिकों को पहली डोज, जबकि 4.59 करोड़ नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है।
पिछले 24 घंटों में 80,745 केसों की कुल गिरावट देखी गई है, जिसके बाद सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 5.42 प्रतिशत रह गए हैं।
5 जून की सुबह 7 बजे तक लगी वैक्सीन का 33.9% भाग 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों को, 42.3% भाग 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को और 23.8% भाग 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को लगाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में केवल 5 राज्य ऐसे हैं, जहाँ 1 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश हैं।
देश में चल रहे टीकाकरण का कुल आंकड़ा (5 जून की सुबह 8 बजे तक)
(22,78,60,317)
हेल्थ केयर वर्कर्स
पहली खुराक (99,44,507), दूसरी खुराक (68,40,415)
फ्रंट लाइन वर्कर्स
पहली खुराक (1,60,45,747), दूसरी खुराक (86,34,525)
आयु वर्ग 18-44 वर्ष
पहली खुराक (2,02,10,889)
दूसरी खुराक (23,491)
आयु वर्ग 45-60 वर्ष
पहली खुराक (6,96,94,235), दूसरी खुराक (1,11,86,697)
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक (6,01,48,354), दूसरी खुराक (1,91,09,193)
पहली खुराक, (31,01,109), दूसरी खुराक (2,56,604)
राज्यवार यह रहा आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 2 करोड़, 36 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 74 लाख, यूपी में 1 करोड़, 98 लाख, गुजरात में 1 करोड़, 79 लाख, उत्तराखंड में 29.87 लाख और नागालैंड में 2.81 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 55.93 लाख, पुड्डुचेरी में 2.82 लाख, दादरा एवं नागरा हवेली/दमन एवं द्वीप में 2.15 लाख, लद्दाख में 1.74 लाख और लक्षदीप में 37 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.47 करोड़, केरल में 1 करोड़, आंध्र प्रदेश में 1.06 लाख, तमिलनाडु में 98.68 लाख, ओडिशा में 81.98 लाख और तेलंगाना में 64.17 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 4.83 लाख, मेघालय में 4.74 लाख, त्रिपुरा में 16.31 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 3.62 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
