Nation

सात साल तक चंद्रयान – 2 का ऑर्बिटर लगाएगा चंद्रमा के चक्कर

करीब एक वर्ष पूर्व भारतीय अंतरिक्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जब चंद्रयान 2 को लॉन्‍च किया तो दुनिया के कई बड़े देशों की आंखें खुली की खुली रह गईं। चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर आज भी चंद्रमा के चक्कर काट रहा है। ऑर्बिटर में अभी इतना ईंधन मौजूद है कि यह अगले सात वर्षों तक चंद्रमा के चक्कर काटता रहेगा। 

चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने 20 अगस्त 2019 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। तब से चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में चारों ओर परिक्रमा करते हुए एक वर्ष पूरा कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष 7 सितम्बर को लैंडर विक्रम की चंद्रमा की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पायी थी। हालांकि ऑर्बिटर अब भी सक्रिय है। उसके उपकरण ठीक तरह से काम कर रहे हैं। अभी भी इसमें इतना पर्याप्त ईंधन है कि वह 7 वर्षों तक ‘चंदामामा’ के चक्कर लगा सकता है।

इसरो के वैज्ञानिकों ने 20 अगस्त, 2019 को सुबह 9:02 मिनट पर चंद्रयान-2 के तरल रॉकेट इंजन को दाग कर उसे चांद की कक्षा में पहुंचाया था। उसके बाद 7 सितम्बर को चांद पर फाइनल लैंडिंग होनी थी। चांद पर उतरने के लिए विक्रम लैंडर ने अपनी प्रक्रिया रात 1:40 बजे शुरू की थी। इसरो वैज्ञानिकों के लिए 35 किमी. की ऊंचाई से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इसे उतारना बेहद चुनौतीपूर्ण था। रात 1:55 बजे विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद दो क्रेटर मैंजिनस-सी और सिंपेलियस-एन के बीच मौजूद मैदान में सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी।

चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान 07 सितम्बर,2019 की रात में चंद्रमा की सतह से केवल 2.1 किमी. ऊपर चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम रास्ता भटककर अपनी निर्धारित जगह से लगभग 500 मीटर की दूर अलग चंद्रमा की सतह से टकरा गया जिसके बाद से इसरो का संपर्क टूट गया। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने बाद में लैंडर विक्रम की थर्मल इमेज इसरो को भेजी थी। इसरो वैज्ञानिकों के मुताबिक़ लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग होने की वजह से वह एक तरफ झुक गया, जिससे उसका एंटीना दब गया। लैंडर का कम्युनिकेशन लिंक वापस जोड़ने के लिए उसका एंटीना ऑर्बिटर या ग्राउंड स्टेशन की दिशा में करना बेहद जरूरी था लेकिन वैज्ञानिकों को काफी कोशिश करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 पर नासा सहित पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण यह रहा कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को चांद के उस हिस्से पर उतरना था जहां आज तक कोई भी नहीं पहुंच सका था। दरअसल चांद का दक्षिणी ध्रुव बेहद खास और रोचक इसलिए है, क्योंकि यहां हमेशा अंधेरा रहता है। साथ ही उत्तरी ध्रुव की तुलना में यह काफी बड़ा भी है। हमेशा अंधेरे में होने के कारण यहां पानी होने की संभावना भी जताई जा रही है। इसरो ने चांद के इस हिस्से में मौजूद क्रेटर्स में सोलर सिस्टम के जीवाश्म होने की संभावना भी जताई है। 

अब चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में चारों ओर परिक्रमा करते हुए एक वर्ष पूरा कर लिया है। इसरो के मुताबिक अंतरिक्षयान ने चंद्रमा की कक्षा में करीब 4,400 परिक्रमा पूरी की हैं और इसके सभी उपकरण अच्छी तरह काम कर रहे हैं। इसरो ने कहा कि अंतरिक्षयान बिल्कुल ठीक है और इसकी उप-प्रणालियों का प्रदर्शन सामान्य है। ऑर्बिटर में उच्च तकनीक वाले कैमरे लगे हैं जिससे वह चांद के बाहरी वातावरण और उसकी सतह के बारे में जानकारी जुटा सके। अभी भी इसमें इतना पर्याप्त ईंधन है कि वह 7 वर्षों तक ‘चंदामामा’ के चक्कर लगा सकता है।

इसरो का कहना है कि चंद्रमा हमें पृथ्वी के क्रमिक विकास और सौर मंडल के पर्यावरण की अविश्वसनीय जानकारियां दे सकता है। वैसे तो कुछ परिपक्व मॉडल मौजूद हैं, लेकिन चंद्रमा की उत्पत्ति के बारे में और अधिक स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। चंद्रमा की सतह को व्यापक बनाकर इसकी संरचना में बदलाव का अध्ययन करने में मदद मिलेगी। चंद्रमा की उत्पत्ति और विकास के बारे में भी कई महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाई जा सकेंगी। वहां पानी होने के सबूत तो चंद्रयान 1 ने खोज लिए थे और यह पता लगाया जा सकेगा कि चांद की सतह और उपसतह के कितने भाग में पानी है।

चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव विशेष रूप से दिलचस्प है क्योंकि इसकी सतह का बड़ा हिस्सा उत्तरी ध्रुव की तुलना में अधिक छाया में रहता है। इसके चारों ओर स्थायी रूप से छाया में रहने वाले इन क्षेत्रों में पानी होने की संभावना है। चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के ठंडे क्रेटर्स (गड्ढों) में प्रारंभिक सौर प्रणाली के लुप्‍त जीवाश्म रिकॉ मौजूद है।

सोर्स – हिन्दुस्थान समाचार

News is information about current events. News is provided through many different media: word of mouth, printing, postal systems, broadcasting, electronic communication, and also on the testimony of observers and witnesses to events. It is also used as a platform to manufacture opinion for the population.

Contact Info

Address:
D 601  Riddhi Sidhi CHSL
Unnant Nagar Road 2
Kamaraj Nagar, Goreagaon West
Mumbai 400062 .

Email Id: [email protected]

West Bengal

Eastern Regional Office
Indsamachar Digital Media
Siddha Gibson 1,
Gibson Lane, 1st floor, R. No. 114,
Kolkata – 700069.
West Bengal.

Office Address

251 B-Wing,First Floor,
Orchard Corporate Park, Royal Palms,
Arey Road, Goreagon East,
Mumbai – 400065.

Download Our Mobile App

IndSamachar Android App IndSamachar IOS App

© 2018 | All Rights Reserved

To Top
WhatsApp WhatsApp us