उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के संस्थापक सदस्य में से एक रही राजमाता विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया, राजमाता सिंधिया भाजपा की संस्थापक सदस्य में से एक थी और मध्य प्रदेश में उनका बहुत ज्यादा प्रभाव था 1967 के मध्य प्रदेश सरकार के निमार्ण में उनका ख़ास योगदान था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि शुचिता, सरलता व उदारता की प्रतिमूर्ति, भाजपा की संस्थापक सदस्य, राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।राष्ट्रसेवा, लोक कल्याण एवं उत्कृष्ट राजनीतिक मूल्यों को समर्पित रहा ‘राजमाता’ का त्यागमय जीवन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए महान प्रेरणा है।
