Nation

भारत के ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम फिर से शुरू करने का विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया स्वागत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को वैक्सीन भेजने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। इसके लिए ग्रेबेसियस ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार व्यक्त किया।

इस कदम से दुनिया में टीकाकरण को मिलेगा बढ़ावा

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि अक्टूबर में भारत कोरोना रोधी वैक्सीन को-वैक्सीन दुनिया को भेजेगा। यह स्वागत योग्य कदम है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कदम से साल के अंत तक सभी देशों में 40 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 20 सितंबर को की थी घोषणा

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत अक्टूबर-दिसंबर में अतिरिक्त टीकों का निर्यात होगा, देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद कोवैक्सीन को दुनिया में भेजा जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार 20 सितंबर को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा था कि देश के नागरिकों का टीकाकरण शीर्ष प्राथमिकता में है। ‘वैक्सीन मैत्री’ के विषय पर उन्होंने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर में अतिरिक्त टीकों का निर्यात होगा, देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद ‘कोवैक्स’ पहल में योगदान दिया जाएगा।

अक्टूबर में 30 करोड़ से अधिक डोज मिलने की है संभावना

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि सितंबर 2021 में केंद्र सरकार को भारतीय कंपनियों की तरफ से बनाए गए 26 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मिले। अक्टूबर 2021 में हमें 30 करोड़ से अधिक डोज मिलने की संभावना है, उसके बाद वैक्सीन का प्रोडक्शन और भी बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में कोविड-19 टीके की अब तक 81 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, बीते 11 दिनों 10 करोड़ से अधिक नागरिकों को टीका लगाया गया।

चौथे क्वार्टर में बढ़ाएंगे वैक्सीन मैत्री को आगे

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाएंगे। चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री के तहत दुनिया की भी मदद करेंगे। बीते चार दिनों में हमने हर दिन एक करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दीं हैं। आज भी टीकाकरण की संख्या एक करोड़ को पार करने की उम्मीद है, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही हम देश के सभी नागरिकों को टीका लगा देंगे।

79 करोड़ से अधिक खुराकें मुहैया कराई

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की अब तक 79.58 करोड़ से अधिक खुराकें मुहैया कराई गई हैं। इसके अलावा 15 करोड़ से अधिक खुराकों के आपूर्ति की प्रक्रिया भी जारी है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास इस्तेमाल के लिए टीके की 5.43 करोड़ खुराकें बची हुई हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता बढ़ाकर टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है, ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके निशुल्क उपलब्ध कराये जा रहें है।

News is information about current events. News is provided through many different media: word of mouth, printing, postal systems, broadcasting, electronic communication, and also on the testimony of observers and witnesses to events. It is also used as a platform to manufacture opinion for the population.

Contact Info

Address:
D 601  Riddhi Sidhi CHSL
Unnant Nagar Road 2
Kamaraj Nagar, Goreagaon West
Mumbai 400062 .

Email Id: [email protected]

West Bengal

Eastern Regional Office
Indsamachar Digital Media
Siddha Gibson 1,
Gibson Lane, 1st floor, R. No. 114,
Kolkata – 700069.
West Bengal.

Office Address

251 B-Wing,First Floor,
Orchard Corporate Park, Royal Palms,
Arey Road, Goreagon East,
Mumbai – 400065.

Download Our Mobile App

IndSamachar Android App IndSamachar IOS App

© 2018 | All Rights Reserved

To Top
WhatsApp WhatsApp us