बांग्लादेश तटरक्षक अधिकारियों ने गुरुवार रात बांग्लादेश के जल क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में 13 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।
मोंगला में तटरक्षक बल के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बांग्लादेश तटरक्षक बल को गुरुवार रात खाड़ी में फेयरवे बॉय के उत्तर-पश्चिम में 17 समुद्री मील बांग्लादेशी क्षेत्र में एक भारतीय मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर मिला। उन्होंने ट्रॉलर को जब्त कर लिया और ट्रॉलर से 13 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक मछुआरों को मोंगला पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।
