पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन इस साल 15 सितंबर तक खुले रहेंगे। पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि पद्म पुरस्कार-2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें 1 मई से शुरू हो गई हैं, जिसकी घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।
यह पुरस्कार विशिष्ट कार्यों को मान्यता देने का प्रयास करता है और कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग के सभी क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिया जाता है। मंत्रालय ने कहा, सरकार पद्म पुरस्कारों को पीपुल्स पद्म में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
