अंबाला एयरबेस पर आज सुबह दस बजे से आयोजित भव्य कार्यक्रम में एयरफोर्स को 5 राफेल सौंप दिए गए। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षामंत्री भी समारोह में मौजूद थे। हरियाणा के अंबाला स्थित वायु सेना स्टेशन में एक शानदार समारोह में यह विमान वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा बन गया। अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रही भारतीय वायु सेना के लिए इस दिन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बदलने की ताकत रखने वाला राफेल इसी दिन से उसके लड़ाकू विमानों के बेड़े की शान बन गया।
–फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित किया और कहा कि आज हम दोनों देशों के लिए एक उपलब्धि है। हम एक साथ मिलकर भारत-फ्रांस के रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। हम ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ-साथ अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारतीय निर्माताओं के एकीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान को गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं में हाल के दिनों में जिस तरह से बना है या बनाया गया है, उनके लिए यह सीधा संदेश है। हमारी नेशनल सिक्योरिटी पीएम मोदी की बड़ी प्राथमिकता रही है। राफेल को पाने में कई अड़चनें भी आईं, मगर पीएम मोदी की इच्छाशक्ति के आगे सभी बाधाएं खत्म हो गईं और आज राफेल हमारे सामने है।
-राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है, खासकर हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए।
-राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राफेल का वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधो को दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदार रहे हैं। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और सम्पूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधो के आधार हैं।
-अंबाला में राफेल को वाटर कैनन की सलामी दी गई।
-अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल विमान बहुत की कम स्पीड में एयर डिस्पले के दौरान उड़ान भर रहे हैं।
– सर्वधर्म पूजा संपन्न होने के बाद अंबाला एयरबेस पर फ्लाईपास्ट शुरू हो गया है। राफेल अब अंबाला के आसमान में अपनी ताकत दिखा रहे हैं और उनके साथ सुखोई और जगुआर भी हैं।
-भारतीय वायुसेना में पांच राफेल विमान शामिल हो गए। इससे देश और वायुसेना की ताकत बढ़ेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में सर्वधर्म पूजा के बाद वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ।
– राजनाथ सिंह और अन्य दिग्गजों की मौजदूगी में सर्वधर्म पूजा संपन्न हो गया। भारतीय वायुसेना में राफेल की ग्रैंड एंट्री का भव्य समारोह यहां दखें।
