ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन आज जापान की राजधानी तोक्यो में पारम्परिक और औपचारिक रूप से किया जायेगा। भारतीय समय के अनुसार यह उद्घाटन समारोह शाम 4 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इस बार ओलिम्पिक का शुभांकर है- मिराईतोवा।
तोक्यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस उद्घाटन समारोह का आयोजन कोविड महामारी के कारण सादगी के साथ किया जायेगा।
उद्घाटन समारोह में किसी भी तरह की भव्यता नहीं होगी। इस समारोह में जापान के सौन्दर्य और संस्कृति को दर्शाया जायेगा। 150 करोड़ की लागत से बने आधुनिक नेशनल स्टेडियम में 68 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था हैं।
